लोहरदगा: बेटहट पंचायत में बाल संसद करेगी समुदाय को सक्षम बनाने में अगुवाई, उप विकास आयुक्त ने की नई पहल
आकांक्षी प्रखंड किस्को के बैठट पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे उप विकास आयुक्त दलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा निरीक्षण दौरे के अवसर पर विद्यालय में बाल संसद के बच्चों के साथ एक बाल सभा का आयोजन किया गया। बाल सभा के दौरान उप विकास आयुक्त और बाल संसद के सदस्यों द्वारा बाल संसद अभियान की पुस्तिका का औपचारिक लोकार्पण कि