लोहरदगा: चेरिमा नगजुआ गांव पहुंचे आजसू केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, कहा- सुशील उरांव का जाना गहरा आघात
लोहरदगा आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य विश्वनाथ उरांव के छोटे भाई सुशील उरांव के आकस्मिक निधन से पूरे लोहरदगा जिला सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल दिवंगत के पैतृक गांव चेरिमा नगजुआ पहुंचे। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की।