लोहरदगा: लोहरदगा BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने मंत्री इरफान अंसारी के सीपी सिंह को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी, कहा- फर्जी डॉक्टर हैं
झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल ही में रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह को लेकर जो तीखा बयान दिया, उसने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है। मंत्री की टिप्पणी को लेकर BJYM झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने मंगलवार शाम 5 बजे कड़ी प्रतिक्रिया दी और इरफान अंसारी को खुले शब्दों मे आड़े हाथों लिया।