सुजानगढ़: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पकड़े नकली मूंगफली बीज, बिक्री पर लगाई रोक
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार शाम गेड़ाप की श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज पहुंचे। उन्होंने मूंगफली बीज के सैंपल लेकर जांच को भेजे और ग्रोथ टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। रिपोर्ट आने तक बिक्री रुकवाई गई। मंत्री ने कहा कि सैंपल फेल होने पर कार्रवाई होगी।