कटनी नगर: फिनो बैंक, माधव नगर से लाखों रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकारवार्ता में किया खुलासा
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरिन लाइन निवासी बैंक डिस्ट्रीब्यूटर अमित जैसवानी के प्रतिष्ठान में रखे लाखों रुपए अज्ञात व्यक्ति ने पर कर दिए थे। थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में आज गुरुवार दोपहर 1: बजे पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया।