सादुलशहर: राजकीय कन्या महाविद्यालय से एक युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
सादुलशहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय से एक युवती लापता हो गई इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।थाना प्रभारी ने गुरुवार को शाम 6:00 बजे जानकारी देते हो बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से कॉलेज गई थी लेकिन वापस कॉलेज से घर नहीं आई और लापता हो गई।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।