मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर करने की मांग पर भाजपा ने मार्च निकाला
पलामू में पाकिस्तानी व बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर करने की मांग को लेकर सोमवार के दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा ने समाहरणालय तक मार्च किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता थे।मार्च के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने कहा कि आतंकी मानसिकता वाले लोगों को बख्शा नही