तिल्दा: नेवरा पुलिस ने 100 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Apr 23, 2026 मुखबिर की सूचना पर नेवरा पुलिस ने सासाहोली के पास घेरे बंदी कर एक मोपेड वाहन को पकड़ा व मोपेड वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 पौव्वा देसी मदिरा मसाला शराब जप्त किया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और अवैध शराब एवं वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है