नैनीताल: भीमताल स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त,क्षेत्र में मचा हड़कंप s
केंद्रीय स्कूल के प्रांगण में भारी भरकम पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यही रही की जिस समय पेड़ गिरा उसे वक्त कोई बच्चा स्कूल परिसर में नहीं था।पेड़ गिरने से स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गाड़ियों में कोई मौजूद नही था।जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।