पुष्पराजगढ़: मनटोलिया में 8 फीट लंबे अजगर का किया गया रेस्क्यू
मन टोलिया में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे सर्प प्रहरी संतोष गुप्ता ने 8 फीट लंबे विशाल काय अजगर का रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित विचरण के लिए जंगलों में छोड़ा गया । बताया गया कि यह विशालकाय अजगर पावर प्लांट के समीप पहुंच गया था जिसके बाद इसकी सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा।