अरनोद: कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने दिवंगत कैलाश सुथार के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
अरनोद-प्रतापगढ़ मार्ग पर कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल अरनोद निवासी कैलाश सुथार का उपचार के दौरान निधन हो जाने के बाद रविवार सुबह राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत कैलाश सुथार को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री हेमंत मीणा को पीड़ित परिव