दरभंगा: दरभंगा के सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर बजट में बिहार को प्राथमिकता देने के लिए जताया आभार
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को संसद भवन स्थित कक्ष में केंद्रीय वित्त श्रीमती निर्मला सीतारमण से मिलकर देश स्तर पर स्वर्णिम बजट पेश करने तथा केंद्रीय बजट में बिहार के हितों का विशेष खयाल रखने के आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया। इन सभी बातों की जानकारी बुधवार की शाम 4:30 बजे सांसद ने प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को दी।