सिमडेगा: विद्यालय चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
बुधवार को शाम 2 बजे एसडीपीओ ने बताया कि भट्ठीटोली स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में हुई चोरी कांड का सिमडेगा पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 20 जून को विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। मामले में उमर फारूख खान और सादिक खान उर्फ साहब खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।