लखीसराय: कवैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 70 कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कविया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दो जगहों से एक अवैध पिस्तौल और 70 कारतूस जप्त कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया. गुरुवार पूर्वाह्न 11:10 बजे कवैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई की जा है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात कार्रवाई की गई.