अतरी: अतरी में भीषण आग, गेहूँ की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
Atri, Gaya | Apr 19, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ गांव में रविवार को अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।