बिंदकी: छोटी छिवली गांव में एक किसान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छोटी छिवली गांव निवासी अविनाश उम्र 32 वर्ष पुत्र हनुमान प्रसाद ने घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।