जगदलपुर: महूपालबरई से रायकेरा नदी तक निकली कावड़ यात्रा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने किया जलाभिषेक
बस्तर, सावन माह के पावन अवसर पर *ग्राम महुपालबरई* से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। ग्रामीण पैदल चलकर *रायकेरा नदी* से पवित्र जल लेकर *महुपाल शिव मंदिर* पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान कावड़िए *बोल बम* के नारों के साथ झूमते-गाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ *ब