अधौरा: अधौरा प्रखंड में सात पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए
आज बुधवार को अधौरा प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है। अधौरा के निर्वाचित पदाधिकारी कुंदन कुमार ने शाम 6 बजे बताया कि अधौरा प्रखंड के सात पंचायतों का मतगणना होना था। जहां आज सात पंचायतों के परिणाम आने के बाद घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मतगणना हेतु कई टेबल बनाया गया था। सभी टेबल पर 5 से 6 कर्मियों को नियुक्त किया गया है।