अधौरा: अधौरा प्रखंड कार्यालय से पैक्स चुनाव के लिए मतदान कर्मी हुए रवाना
आज सोमवार को 4 बजे अधौरा प्रखंड कार्यालय से पैक्स चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना हुए हैं।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कुल 6 पंचायत के लिए 13 बुथ बनाया गया है।13 मतदान केंद्रों के लिए 52 चुनाव कमी और 13 पीठासीन पदाधिकारी तथा 10 पेट्रोलिंग पदाधिकारी लगाए गए हैं। मंगलवार को चुनाव होना है। जिसको लेकर अपने बुथों के लिए मतदान कर्मी रवाना हुए।