अधौरा: अधौरा प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से हुआ शुरू
आज मंगलवार को अधौरा प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव का मतदान 7 बजे से शुरू हो गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कुल 6 पंचायत के लिए 13 बुथ बनाया गया और 6245 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जहां 13 मतदान केंद्रों के लिए 52 चुनाव कर्मी और 13 पीठासीन पदाधिकारी तथा 10 पेट्रोलिंग पदाधिकारी लगाए गए हैं।