भदोही: अभोली के सदौपुर व बीरापुर में निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान ।
अभोली विकासखंड के कम मतदान वाले गांवों में निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान सदौपुर व बीरापुर में रैली निकाल कर किया गया जागरूक। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि जिन गांवों में अपेक्षा से कम मतदान हुआ है उन गांवों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील किया गया कि घरों से निकले और अपने अमूल्य मत का दान करें जिससे लोकतंत्र मजबूत बन सके।