कराईकेला पंचायत भवन में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को बीडीओ भीखम कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखा और उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ भीखम कुमार ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।