पौड़ी: जनपद पौड़ी के श्रीनगर आगमन पर बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का भव्य स्वागत हुआ
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण आज गुरुवार को पहली बार जनपद पौड़ी के श्रीनगर पहुंचे। उनके प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय कप्रवाण का माल्यार्पण कर और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी