छतरपुर: छतरपुर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत नाज़ुक
छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक छतरपुर (पलामू)। मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-139 ओवरब्रिज (भव फैक्ट्री के पास) तेज रफ्तार एर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 25 वर्षीय दीपक कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार विराट गंभीर रूप से घायल हो गए।