चकाई: कपेटा गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख
Chakai, Jamui | Apr 15, 2024 चकाई प्रखंड के फ़रियताडीह पंचायत अंतर्गत कपेटा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग जाने से लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई।