शिवपुरी नगर: शिवपुरी: VHP नगर अध्यक्ष की थार रॉक्स कार में तोड़फोड़, अज्ञात आरोपी ने पत्थर मारकर शीशे तोड़े
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शंकर कॉलोनी में शुक्रवार रात विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक प्रकाश सोनी की कार मामा टावर के पास खड़ी हुई थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर कार के शीशे को तोड़ दिया।