औरैया: कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर में महिला का शव 3 दिन बाद नदी में उतराता मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी करन सिंह की पत्नी अभिलाषा प्रतिदिन की तरह 28 अक्टूबर को साईं मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की तलाश इधर-उधर शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिला का मोबाइल फोन यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।