*सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ*
*2377 बूथों पर 2 लाख 36 हजार 784 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा*
*29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक* मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने रविवार को जिला चिकित्सालय मुरैना पहुंचकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सांसद श्री तोमर ने गोलू, मोलू एवं लाली नामक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सांसद श्री तोमर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य साकार होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 2377 बूथों पर 2 लाख 36 हजार 784 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान के दूसरे एवं तीसरे चरण में 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश पहले दिन छूट गए हैं।
Morena, Morena | Jun 28, 2026