डेगाना: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध नागौर की डेगाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
Degana, Nagaur | Mar 27, 2024 नागौर की डेगाना पुलिस ने बुधवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य राजेश व अन्य तीन दिनेश, कंचन तथा मंजू को गिरफ्तार किया है। डेगाना थानाधिकारी बद्रीप्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कैम्पर, एक पिकअप, एक बोलेरो गाड़ी तथा दो बाइक सहित कुल 5 संदिग्ध वाहन बरामद किए हैं।