जांजगीर: इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट कर वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर 70 हजार रुपये की मांग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर भेजकर धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।