शहर के गीदम रोड पर नयापारा स्थित इंडसइंड बैंक के समीप एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसका प्रभाव काफी दूर तक पड़ रहा था,जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।