धनवार: मुखिया ने SDM को ज्ञापन सौंपा, विद्यालय भवन के ऊपर से गुज़रे हाईटेंशन तार हटाने की मांग की
धनवार प्रखंड के भलुटांड़ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलैया भवन के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार को हटाने की मांग को लेकर मुखिया संघ प्रखंड धनवार के अध्यक्ष शंकर पासवान ने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है।