एकमा: एकम अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार , 6 नए मामलों की हुई सुनवाई
Ekma, Saran | Jul 4, 2026 एकमा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अमलेश कुमार के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े 6 नए आवेदन प्राप्त हुए । जबकि पूर्व से लंबित चार मामलों का सुनवाई के बाद निष्पादन किया गया। इस दौरान सीईओ अमलेश कुमार के साथ आरो रसूलपुर एवं एकमा थाने के एस आई आदि मौजूद रहे।