बिहिया: बिहिया थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब समेत धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | May 24, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दे रही है। अवैध शराब को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उसी कड़ी में बिहिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये धंधेबाज बेलवनिया निवासी बताया जाता है. पुलिस ने पकड़े गये धंधेबाज को जेल भेज दिया है.