उज्जैन शहर: रामघाट स्थित शिप्रा नदी में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग को SDERF और होमगार्ड जवानों ने बचाया
उज्जैन के रामघाट स्थित शिप्रा नदी में एक बुजुर्ग के डूबने की घटना में एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। जानकारी के अनुसार, भार्गव मार्ग, जीवाजीगंज निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद हनीफ नदी में डूब रहे थे। मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया