बड़ौत: रमाला निवासी तुषार चौहान को आतंकी संगठन हिजबुल्ला से कनेक्शन के आरोप में नोएडा से किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 24, 2026 बागपत के रमाला गांव निवासी तुषार चौहान को आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तुषार का संबंध हिजबुल्ला की आतंकी गतिविधियों से है। इस गिरफ्तारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और फरवरी के बाद गांव नहीं आया था।