हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ज्वालापुर और मंगलौर में तैनात एसएसआई, दरोगा और सिपाही किए लाइन हाजिर
डकैती और लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई राजेश बिष्ट, रेल चौकी प्रभारी बिरेंद्र सिंह नेगी, मंगलौर में तैनात चौकी प्रभारी नवीन नेगी को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा मंगलौर में दो सिपाहियों पर भी कार्रवाई की गई। लूट और डकैती वाले दिन ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई