बूंदी: मेज नदी में बहे चरवाहे का तीन दिन बाद 7 किलोमीटर दूर नदी में मिला शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा
Bundi, Bundi | Aug 24, 2024 बूंदी जिले के नैनवा उपखंड के भंडेड़ा थाना क्षेत्र के सादेड़ा निवासी चरवाहे का मेज नदी में 7 किलोमीटर दूर-3 दिन बाद शव मिल गया। एनडीआरएफ के जवानों ने मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करा शक परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब कि पशुओं को चढ़ाते समय चरवाहा नदी में बह गया था।