अमैय्यापुर पूर्वी में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद के चलते सड़कों पर चले लाठी-डंडे, मची अफरा-तफरी
अमैयापुर पूर्वी क्षेत्र में आपसी रंजिश और विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प के दौरान सड़क पर लाठी-डंडे और मारपीट होते देख स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई।
सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमैयापुर पूर्वी इलाके की एक गली में अचानक दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग हाथों में डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक सड़क पर दौड़ते हुए और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस हिंसक झड़प में कुछ लोगों को चोटें भी आईं और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2026