कर्वी: पहाड़ी के मकरी पहरा पाल देव में खेत में मवेशी छोड़ने से रोकने पर चचेरे भाई ने वृद्ध के सिर पर लाठी से किया प्रहार
पहाड़ी के मकरी पहरा पाल देव में बीती 1 अप्रैल को चचेरे भाई दबंग कमलेश ने वृद्ध राम अवतार के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। खेत में मवेशी छोड़ने से रोकने पर दबंग ने मारपीट की है। पहाड़ी थाने में कोई कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचा है। और डीएम को ज्ञापन सौंप आरोपी कमलेश के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।