हुज़ूर: भोपाल: मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चतुर्वेदी ने ठंड को लेकर दिया बयान
Huzur, Bhopal | Nov 24, 2024 भोपाल। मध्य प्रदेश सर्द हवाओं की आगोश में है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से आ रही सीधी ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। 27 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में रात के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है।