बगोदर: जीटी रोड हेसला के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हेसला ऑवर ब्रीज के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने उसे ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर दिया गया। जिसके बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।