भदोही: विधानसभा विरोधी दल के नेता माता प्रसाद पाण्डेय भदोही में सपा नेताओं से करेंगे मुलाकात, विधायक जाहिद बेग के घर भी जाएंगे
25 सितंबर को विधानसभा विरोधी दल नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भदोही आएंगे। वह निरीक्षण भवन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पचभॅया विधायक जाहिद बेग के परिजनों से भी मिलेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने दी।