भदोही: भदोही शहर की प्रसिद्ध रामलीला का हुआ शुभारंभ, गणमान्य लोगों ने हवन पूजन और दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
भदोही में सुप्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ हवन पूजन के बाद दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर नारद मोह और रावण जन्म का प्रसंग प्रदर्शित किया गया। ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, भदोही नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, भदोही कोतवाल अश्विनी त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।