भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, बरामदे में शव मिलने से मची सनसनी
थाना दुर्गागंज क्षेत्र के ग्राम बीरापुर में आज प्रातः एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली गिरजा देवी (65 वर्ष) का शव उनके घर के बरामदे में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं।