भदोही: भदोही पुलिस ने साइबर अपराधियों के चंगुल से पीड़ितों को एक लाख से अधिक रुपए वापस दिलाए
जनपद भदोही में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ने अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के कुल 1 लाख 19 हजार 500 रुपये वापस दिलाए हैं।