महोबा: सूपा गांव में बाबा साहेब की रैली को अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Mahoba, Mahoba | Apr 12, 2026 बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की रैली को अनुमति न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वे शिक्षा व जागरूकता के लिए शांतिपूर्ण रैली निकालना चाहते हैं, लेकिन पुलिस अनुमति देने में टालमटोल कर रही है। नाराज ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रैली की अनुमति की मांग की है।