छपरा के मढ़ौरा से दुनिया तक — बिहार में बना इंजन, विदेशों में भारत का परचम!
मढ़ौरा में बन रही देश की सबसे शक्तिशाली डीजल रेल लोकोमोटिव श्रृंखला एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने जा रही है।
मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित एक विशेष समारोह में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें WDG4G रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह लोकोमोटिव न केवल भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक है, बल्कि बिहार के औद्योगिक विकास और Make in India की वैश्विक सफलता की कहानी भी बयां करता है। आज मढ़ौरा से निकल रहे इंजन अफ्रीका के देशों में अपनी ताकत का लोहा मनवा रहे हैं और बिहार को अंतरराष्ट्रीय रेल मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं।
Bihar, India | Jun 18, 2026