जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण बुधवार की दोपहर 01:00 बजे किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा वेयर हाउस की समुचित निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया.