फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सिक्सलेन से गांजे के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सिक्स लेन के पास से 2 किलो 188 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी धनेश्वर राय के 19 वर्षीय पुत्र बुधन कुमार है। प्रेस कांफ्रेंस में फतुहा एसडीपीओ-1अवधेश कुमार ने जानकारी दिया है। मौके पर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन,एसआई विवेक कुमार,देवकर्ण बंटी,सुभाष सिंह मौजूद रहे है।